jharkhand board 12th arts science commerce result marksheet at jharkhand gov in toppers jacresults com-career news

[ad_1]

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 live updates , JAC Board Result , jacresults.com : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) आज जैक 12वीं रिजल्ट जारी करेगा। जैक बोर्ड इंटरमीडिएट के तीनों संकाय साइंस, कॉ़मर्स और आर्ट्स समेत वोकेशनल का परिणाम एक साथ आज मंगलवार 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी करेगा। जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान पर भी चेक किया जा सकेगा। जैक बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि इंटर विज्ञान, वाणित्य और कला संकाय की परीक्षाएं छह से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। इसके लिए पूरे राज्य में 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 3,44,842 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विज्ञान के 94,433, वाणिज्य के 25,907 और कला के 2,24,502 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटर वोकेशनल में 729 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष जैक बोर्ड 12वीं की तीन स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स  का रिजल्ट ( Jharkhand Board 12th Result 2024  Science, Arts , Commerce ) एक साथ जारी हो रहा है। पिछले साल यानी 2024 में पहले जैक बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट आया था और उसके बाद जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम का। आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए थे। मैट्रिक रिजल्ट के बाद यह पहला मौका होगा, जब अप्रैल में ही इंटर का भी रिजल्ट जारी होगा। जैक 12वीं परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। छह फरवरी को 12वीं की वोकेशनल की परीक्षा से शुरुआत हुई थी और 26 फरवरी को राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के साथ इसका समापन हुआ था। जैक इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,44,822 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में पंजीकरण कराया था। जैक इंटरमीडिएट साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

पिछले साल कैसा रहा था जैक 12वीं रिजल्ट

पिछले साल के जैक 12वीं रिजल्ट (2023) की बात करें तो झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था। जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 में रामगढ़ कैंट की दिव्या कुमारी ने 479 मार्क्स के साथ टॉप किया था। इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37  सेकंड तो 0.02 प्रतिशत को थर्ड डिविजन मिली थी। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2023 में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था। इंटर आर्ट्स में धनबाद की छात्रा कशिश परवीन ने 469 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं इंटर कॉमर्स में रांची की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया था।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2024  – 11 बजे इस लिंक पर डालें रोल नंबर

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2024 – 11 बजे इस लिंक पर डालें रोल नंबर

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस 2024 का रिजल्ट – 11 बजे इस लिंक पर डालें रोल नंबर

Tue, 30 Apr 2024 08:33 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: झारखंड बोर्ड जैक बोर्ड 12वीं परिणाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी टॉपर्स के नामों की घोषणा

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live:  झारखंड बोर्ड जैक बोर्ड 12वीं परिणाम दोपहर में घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परिणाम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जहां परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी। कुछ दिनों बाद टॉपरों को इनाम भी मिलेगा।

Tue, 30 Apr 2024 08:25 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद मार्कशीट में ये एब्रिविएशन यूज की जाएंगी

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट को समझें।

पीएएस     पास

यू / आर – अंडर रेगुलेशन 

एफ/एल – फेल

आईएनसी- अधूरा

प्रथम- प्रथम श्रेणी

ईएक्सपी- निष्कासित

एफ / ए- पूरी तरह से अनुपस्थित

सेकेंड- सेकंड डिवीजन

WTH – विदहेल्थ यानी रोक गया रिजल्ट

– थर्ड – थर्ड डिवीजन

– आईएनवी- इनवेलिड यानी अमान्य

Tue, 30 Apr 2024 08:18 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: रोल कोड व रोल नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा कुछ देर में होने वाली है। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आएगा। जैक परिणाम लिंक को jacresults.com पर और वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Tue, 30 Apr 2024 08:07 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: 26 फरवरी को खत्म हुई थीं जैक बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी को वोकेशनल विषय के पेपर के साथ शुरू हुई और 26 फरवरी 2024 को राजनीति विज्ञान के पेपर के साथ खत्म हुई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में हुई- दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक (ओएमआर के लिए दोपहर 2 बजे से 3:35 बजे तक और पुस्तिकाओं के लिए 3:40 से 5:20 बजे तक) आयोजित की गई थी। एग्जाम के बाद इस बार मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

Tue, 30 Apr 2024 07:56 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट फटाफट देखने के लिए इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्क

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट फटाफट देखने के लिए इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्क

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक 12वीं रिजल्ट 2024 घोषणा के बाद आसानी से चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स को पहले से बुकमार्क रखना चाहिए।

http://www.livehindustan.com/career/results/jharkhand-board-result/

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

 

Tue, 30 Apr 2024 07:44 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: पिछले साल जैक 12वीं रिजल्ट में रहा था रांची का जलवा

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: इस बार देखना होगा जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट में राजधानी रांची के बच्चे कैसा प्रदर्शन करते हैं। जैक बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पिछले साल 30 मई को जारी किया था। दोनों ही स्ट्रीम की मेधा सूची में रांची का दबदबा है। मेधा सूची में शामिल राज्य भर के 46 विद्यार्थियों में से 30 केवल रांची जिले के हैं। 

Tue, 30 Apr 2024 07:41 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक बोर्ड वेबसाइट हुई क्रैश तो ऐसे पाएं SMS से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट ( JAC Board Result )

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल 11 बजे रिजल्ट घोषित करेगा। नतीजे शिक्षा मंत्री ऑनलाइन जारी करेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर या jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे घोषित किए जाएंगे लेकिन छात्र livehindustan.com पर भी असानी के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त जैक की वेबसाइट क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको SMS की मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। SMS अलर्ट पाने के लिए आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट पेज पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।  आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद livehindustan.com आपको अलर्ट मैसेज भेजेगा। अलर्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Tue, 30 Apr 2024 07:32 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ही घंटे बाकी

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर एकेडमिक काउंसिल द्वारा रिलीज जारी की गई है। इस नोटिस में लिखा है, ‘झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य, साइंस और व्यावसायिक) परीक्षा 2024 के परीक्षाफल का प्रकाशन दिनांक 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे जैक सभागार में किया जाना है।’ यानी अब रिजल्ट में सिर्फ करीब साढ़े तीन घंटे ही बाकी रह गए हैं। 

Tue, 30 Apr 2024 07:27 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: पिछले साल जैक बोर्ड इंटर साइंस में 90 फीसदी फर्स्ट डिविजन से हुए थे पास

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live: पिछले साल जैक बोर्ड इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37  सेकंड तो 0.02 प्रतिशत थर्ड डिविजन से पास हुए थे। जैक इंटर साइंस में 81.45 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। आज देखना होगा कि क्या जैक बोर्ड 12वीं इंटर साइंस का रिजल्ट पिछले साल जैसा जाता है या फिर कुछ बढ़ोतरी के साथ आता है। 

Tue, 30 Apr 2024 07:18 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024: इस वर्ष जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कौन सा जिला आएगा अव्वल

Jharkhand JAC 12th Result 2024: इस वर्ष जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कौन सा जिला आएगा अव्वल

Jharkhand JAC 12th Result 2024: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस बार किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहेगा, इस पर भी नजर रहेगी। पिछले साल कोडरमा का सबसे अच्छा रिजल्ट रहा था। 

यहां देखें जैक झारखंड बोर्ड 12वीं में पिछले साल किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा

क्रम, जिले का नाम और कितने फीसदी बच्चे पास हुए

1 कोडरमा 97.020%

2 हजारीबाग 92.720%

3 चतरा 92.000%

4 पलामू 91.100%

5 गिरिडीह 86.430%

6 धनबाद 85.440%

7 रामगढ़ 84.000%

8 लोहरदगा 81.090%

9 बोकारो 79.310%

10 ई. सिंहभूम 78.590%

11 लातेहार 78.090%

12 देवघर 77.280%

13 गढ़वा 76.960%

14 रांची 74.520%

15 सरायकेला 74.130%

16 गोड्डा 73.310%

17 डब्ल्यू सिंहभूम 70.280%

18 दुमका 67.100%

19 साहेबगंज 65.850%

20 जामताड़ा 64.810%

21 खूंटी 58.570%

22 गुमला 56.470%

23 सिमडेगा 53.360%

24 पाकुड़ 48.320%

 

Tue, 30 Apr 2024 06:55 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024: इस बार जैक बोर्ड झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में कौन करेगा टॉप

Jharkhand JAC 12th Result 2024: जैक झारखंड बोर्ड इंटर साइंस में ये रहे थे टॉपर, डालें एक नजर

रैंक-1 – दिव्या कुमारी, जीएम प्लस टू हाईस्कूल स्कूल,  रामगढ़ कैंट- 479 मार्क्स

रैंक 2 – खुशी कुमारी, उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची- 476 मार्क्स

रैंक – 3- प्रियका घोष, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग- 475 मार्क्स

रैंक – 3- पवन कुमार राणा, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग- 475 मार्क्स

रैंक 4- बेबी कुमारी, इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग,  474 मार्क्स

रैंक 4- रिशा साहू – उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची – ,  474 मार्क्स

रैंक 4- प्रियंका सिन्हा, राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर, 474 मार्क्स

रैंक 5- सोनू कुमार – राजीव गांधी इंटर कॉलेज , पिंद्रा तापीन – 473 मार्क्स

रैंक 5- हिमानी कुमारी, इंदिरा गांदी बालिका विद्यालय  ,हजारीबाग- 473 मार्क्स

Tue, 30 Apr 2024 06:45 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live : पिछले साल कैसा रहा था जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live : अगर पिछले साल के जैक 12वीं (इंटर) रिजल्ट (2023) की बात करें तो झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था। जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 में रामगढ़ कैंट की दिव्या कुमारी ने 479 मार्क्स के साथ टॉप किया था। इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37  सेकंड तो 0.02 प्रतिशत को थर्ड डिविजन मिली थी। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2023 में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था। इंटर आर्ट्स में धनबाद की छात्रा कशिश परवीन ने 469 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं इंटर कॉमर्स में रांची की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया था।  

Tue, 30 Apr 2024 06:33 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live : जैक परीक्षा में पांच मिनट का ब्रेक नियम हटाया गया

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live : इस बार झारखंड बोर्ड जैक मैट्रिक की परीक्षा का संचालन प्रश्न सह उत्तरपुस्तिका के माध्यम से और इंटरमीडिएट की परीक्षा का संचालन 24 पेज की सादी उत्तरपुस्तिका के माध्यम से हुआ था। परीक्षा में 30 प्रतिशत अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न, 50 प्रतिशत अंकों के लघु उत्तरीय-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांक के थे। बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प दिए गए थे। छात्र-छात्राओं को उत्तरपुस्तिका में प्रश्न संख्या के साथ-साथ उसके उत्तर (ए, बी, सी या डी) लिखना होगा और विकल्प में दिए सही उत्तर को लिखना था।

Tue, 30 Apr 2024 06:31 AM

UBSE UK Board Result 2024 live : उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में विद्या मंदिरों ने प्रदर्शन पर रहेगी नजर

UBSE UK Board Result 2024 live : इस बार यूके उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में विद्या मंदिरों ने प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। पिछले साल यूके बोर्ड रिजल्ट में विद्या मंदिरों की धमक रही थी। बोर्ड रिजल्ट में सरस्वती विद्या मंदिर का जलवा बरकरार था। दोनों कक्षाओं 10वीं 12वीं के ना सिर्फ टॉपर विद्या मंदिर से थे, बल्कि टॉप टेन में उनके कई मेधावियों ने जगह बनाई थी। 10वीं में प्रथम 13 मेधावी सरस्वती विद्या मंदिर से थे, जबकि 12वीं के टॉप टेन में विद्या मंदिर से नौ छात्र थे। पूरी तरह राज्य सरकार के अधीन संचालित अटल आदर्श स्कूलों के बाद अब राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के बोर्ड रिजल्ट ने भी निराश किया थी। 12वीं के टॉप टेन 22 छात्रों में से जीआईसी से सिर्फ पांच नाम ही शामिल है, 10वीं रिजल्ट में यह संख्या पांच तक ही पहुंच पाई थी।

Tue, 30 Apr 2024 06:15 AM

Jharkhand JAC 12th result 2024 live: जैक ने इंटर में एडमिशन के लिए सीटों की संख्या जारी की

Jharkhand JAC 12th result 2024 live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सत्र 2024-26 में इंटर में नामांकन के लिए सीटों की संख्या के संबंध में निर्देश जारी किया है। स्थापना अनुमति प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रत्येक संकाय में 128 सीटें, स्थायी प्रस्वीकृत इंटर कॉलेज में प्रत्येक संकाय में 384 सीटें, डिग्री संबद्ध कॉलेजों में प्रत्येक संकाय में 256 सीट व अंगीभूत कॉलेजों में प्रत्येक संकाय में 384 सीट पर नामांकन लेंगे।

Tue, 30 Apr 2024 06:14 AM

Jharkhand JAC 12th result 2024 live: जैक 12वीं टॉपरों को मिलेगा इनाम

Jharkhand JAC 12th result 2024 live: जैक रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। झारखंड सरकार व शिक्षा विभाग मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक स्कूल के 10 परीक्षार्थियों (10-टॉपर्स) को स्कूल स्तर पर सम्मानित करेगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय टॉपर्स को भी राज्यस्तरीय इनाम दिया जाएगा। 

Tue, 30 Apr 2024 05:59 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक विद्यार्थी ध्यान रखें- अंक सफलता-असफलता की गारंटी नहीं, तनाव न लें

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: झारखंड बोर्ड जैक 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी ध्यान रखें कि जीवन में मॉर्क्स सफलता या असफलता की गारंटी नहीं देते। इसलिए अगर आपके नंबर कम आए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपके अधिक नंबर नहीं आए तो ज्यादा से ज्यादा यही होगा कि आपको कुछ संकायों में नामांकन नहीं मिलेगा। पर यकीन मानिए आपको जिस विषय में नामांकन नहीं मिलेगा आप वहां जाना भी नहीं चाहते। आप खुद देखेंगे कि आपको आपके रुचि के विषयों में नामांकन मिल जाएगा और आप उस क्षेत्र में अनेकों मुकाम हासिल कर लेंगे।

Tue, 30 Apr 2024 05:52 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड जैक 12वीं रिजल्ट

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड जैक 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट

स्‍टेप 1: साढ़े तीन बजते ही सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com  पर जाएं।

स्‍टेप 2:  इंटर के स्टूडेंट्स JAC Inter Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्‍टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्‍टेप 5: अपने रिजल्‍ट का एक प्रिंट आउट भी ले लें। 

Tue, 30 Apr 2024 05:51 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: jacresults.com पर जारी होंगे रिजल्ट

Jharkhand JAC 12th Result 2024 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट आज 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।

Tue, 30 Apr 2024 05:38 AM

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live : गिरिडीह जिला स्कूल के इंटर के 52 छात्रों को कोर्ट से राहत

Jharkhand JAC 12th Result 2024 live : जैक से एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर गिरिडीह जिला स्कूल के इंटर की परीक्षा देने से वंचित 52 छात्रों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जैक को इन छात्रों को इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि छात्रों के रिजल्ट पर कंपार्टमेंट भी अंकित नहीं किया जाएगा। इनके लिए यह मुख्य परीक्षा रहेगी। इस संबंध में उपेंद्र राणा ने याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि उनके पुत्र को जैक ने एडमिट कार्ड नहीं दिया। जबकि, उसने शुल्क भी जमा कर दिया था। तकनीकी कारणों से राशि जैक को प्राप्त नहीं हो सकी थी। इस कारण छात्र परीक्षा नहीं दे सका। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि गिरिडीह जिला स्कूल के 51 छात्रों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। सभी ने परीक्षा शुल्क जमा किया था, लेकिन जैक को राशि नहीं मिल पायी थी। इस कारण जैक ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किया। इससे सभी छात्र परीक्षा से वंचित रह गए थे।

[ad_2]

Leave a Reply

© SWAMY WORLD 2024 Designed by PixaHive.

Discover more from SWAMY WORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from SWAMY WORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading